'भूत': समीक्षा
फिल्म: 'भूत' द हाॅन्टेड शिप फिल्म सर्टिफिकेट: व/A
निर्देशक: भानू प्रताप सिंह
निर्माता: करन जौहर, शशांक खैतान
कलाकार: विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, मेहेर विज, सिद्धांत कपूर इत्यादि.
संगीतकार: अखिल सचदेवा, केतन सोढा
निर्माण कंपनी: धर्मा प्रोडक्शन, जी स्टूडियोज़
भानू प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूत- द हाॅन्टेड शिप' एक हाॅरर थ्रिलर फिल्म है. भानू प्रताप की यह डेब्यू फिल्म भी है.
कहानी:
पृथ्वी (विक्की कौशल) एक शिपिंग ऑफिसर होता है जो अपने परिवार के एक हादसे में मारे जाने के अवसाद और अपने अकेलेपन से जूझ रहा होता है. तभी उसे समंदर के किनारे एक बड़ा जहाज के बारे में खबर मिलती है जो बिना उसके किसी क्रु मेंबर के सहारे अपने आप आ लगता है. पृथ्वी का बाॅस रिटायर होने वाला होता है, अत: जहाज के बारे में जांच-पड़ताल कराकर जहाज से छुटकारा पाना चाहता है. पृथ्वी को जहाज के जांच-पड़ताल करने के दौरान अजीबोगरीब चीजों का अनुभव होता है. उसे पता लगता है कि सी वर्ड नाम का यह जहाज एक अरसे से हाॅन्टेड है और इसी के साथ और भी कई रहस्य की गुत्थी सुलझती जाती है जो भयावह होती है.
निर्देशन:
भानू प्रताप सिंह का अच्छी निर्देशन की कोशिश बढ़िया है. लेकिन फिल्म में और भी बढ़िया निर्देशन की संभावना बरकरार है. फिल्म का जैसे जैसे अंत होता जाता है, भानू की निर्देशन ढीली पड़ती हुई नज़र आती है.
अभिनय:
विक्की कौशल ने अपने किरदार का रोल बखूबी निभाया है तथा अपने अभिनय से स्वयं को सिद्ध किया है कि वे एक बेहतरीन अभिनेता हैं. बाकी सभी कलाकार भी अपने किरदार को निभाने में बेईमानी नहीं की है.
कमज़ोर कड़ी:
- फिल्म का निर्देशन और भी बेहतरीन ढंग से किया जा सकता था.
- इंटरवल के बाद यह हाॅरर फिल्म दर्शकों को डराने में नाकामयाब साबित होती है.
- फिल्म के अंत जैसे जैसे होता है, वैसे वैसे फिल्म का भूत भी एक मज़ाक बनकर रह जाता है यानि लोग डरने के बजाय हंसने लगते हैं.
स्टार रेटिंग (0/5)
'भूत: द हाॅन्टेड शिप' फिल्म को अलार्म बटन 5 में से 2.5 स्टार देता है अर्थात (2.5/5) .
बहुत खूब 👍👍
ReplyDelete