संजय राउत: लव जिहाद कहें या कुछ और लेकिन ऐसे लोगों को खुले बाजार में हो फांसी
क्राइम/राजनीति
देश की राजधानी नई दिल्ली के महरौली में दिल दहलाने वाला श्रद्धा हत्याकांड में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है। इस दर्दनाक हत्याकांड पर उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने अपराधियों को बीच बाजार में फांसी पर लटका देने की बात कही है।
राउत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रद्धा की जिस तरह से हत्या हुई है और जो सबूत दिख रहे हैं, उस आधार पर ऐसे लोगों को खुले बाजार में फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसे लव जिहाद कहें या कुछ और लेकिन लड़कियां हमारी मर रही हैं। इसमें कानून कुछ नहीं करेगा और ऐसे हत्याकांड को रोकने के लिए समाज को ही उतरना पड़ेगा।
हाल ही में पात्रा चाॅल घोटाला मामला के आरोप में जेल में बंद सांसद संजय राउत बेल पर रिहा हुए हैं।
गौरतलब है कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रही अपनी पार्टनर श्रद्धा के गला घोंटकर हत्या करने के बाद आफताब ने उसके शव को 35 टुकड़े करने की बात कबूली है। उसने शव के टुकड़े को फ्रिज में रखा था। पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया है कि हर रोज रात को दो बजे शव के टुकड़े को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था। देश का दिल कहे जाने वाली राजधानी दिल्ली में यह हत्याकांड इतना भयावह है कि इसे सुनकर हर किसी के होश फाख्ता हो जा रहे हैं।
फिलहाल दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर पूरी गुत्थी सुलझाने के दिशा में आगे बढ़ रही है।
No comments:
Post a Comment