कोरोना महामारी पर प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र को संबोधन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वैश्विक महामारी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए रात 12 बजे से सम्पूर्ण देश को लाॅकडाउन करने का ऐलान किया है. यह फैसला कोरोना महामारी से लगातार बढ़ रहे संक्रमित लोगों की तादाद को देखते हुए लिया गया है. सम्पूर्ण देश में यह लाॅकडाउन 21 दिनों तक रहेगा. मोदी ने संबोधन में कहा है कि अमेरिका तथा इटली जैसे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी दुनिया में बेहतरीन मानी जाती है, बावजूद इसके वहाँ कोरोना महामारी से हालात बहुत खराब है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के आकड़े का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पहली बार लगभग एक लाख लोग जहाँ 68 दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गयें. वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख से दो लाख तथा दो लाख से तीन लाख होने में क्रमशः 11 दिन व 4 दिन लगें. प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजी से फैल रहे इस कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने का एक ही उपाय है कि लोग अपने घरों में रहें एवं अनावश्यक बाहर निकलने से बचें. उन्होंने पूरी तरह सोशल डिस्टेंशिग बरतने का लोगों से अपील किया.
संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के सेवा में लगे चिकित्सक, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी इत्यादि को धन्यवाद देते हुए कहा है कि अपने परिवार से दूर रहते हुए व बिना अपनी जान की परवाह किये बगैर इस वैश्विक महामारी में देश के सेवा में लगें हैं तथा इनका कार्य सराहनीय है.
👍
ReplyDeleteनिर्दोष लेखनी शुक्रिया 🙏
Delete👍
ReplyDelete👍👍
ReplyDelete